फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: फूट-फूटकर रोने लगी कंटेस्टेंट तो अमिताभ ने ऐसे संभाला, शो में जीते 25 लाख

Tue, 24 Sep 2019 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में प्रयागराज की रहने वालीं ऊषा यादव फास्टेस्ट फिंगर राउंड में सबसे जल्दी जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचकर ऊषा यादव फूट-फूटकर रोने लगीं। जिसके बाद अमिताभ सीट से उठे और उन्हें टीशू पेपर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ऊषा यादव से कहते हैं कि 'आप तो हमारे ही जन्मस्थल इलाहाबाद यानी प्रयागराज से हैं।' इतना सुनते ही ऊषा कहती हैं कि वो प्रयागराज के मेजा तहसील की रहने वाली हैं। अमिताभ ने बताया कि वो 1984 में वहां एक बार गए थे। जिस पर ऊषा ने कहा, 'मैं उस वक्त पैदा नहीं हुई थी।' बस फिर किया था अमिताभ बच्चन चुटकी लेने में पीछे नहीं रहे और बोले- 'बस बता दिया ना आपने मेरी उम्र। आप कहना चाहती हैं कि आपके सामने एक बूढ़ा बैठा हुआ है।' इतना सुनते ही शो में पहुंचे दर्शक हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
ऊषा ने बीएड किया है और 69000 शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थी हैं। ऊषा ने खेल के दौरान 13 सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। 13वें सवाल पर ऊषा यादव अटक गईं और उन्होंने एक्सपर्ट की सलाह ली। जिसके बाद वो सही जवाब देकर 25 लाख जीतने में कामयाब रहीं।

4 of 5
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने ऊषा यादव से 14वां सवाल पूछा कि 'मान्यतानुसार हिरण्यकश्यप की पत्नी और प्रह्लाद की माता का नाम क्या था?' ऊषा इस सवाल के जवाब में कन्फ्यूज थीं इसलिए उन्होंने गेम से क्विट करना ही सही समझा। उन्होंने उत्तर में 'कौशिकी' पर अनुमान लगाया जबकि सही उत्तर था 'कयाधु'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
जीत के बाद ऊषा यादव ने कहा कि 'मेरे मन में हमेशा से यह रहा कि कुछ ऐसा करूं जिससे मेरा और परिवार का नाम रौशन हो। पति बहुत पहले से केबीसी के लिए प्रयास कर रहे थे। पहले मेरे पास एंड्रायड फोन नहीं था लेकिन फोन मिलने के बाद पति ने मुझसे भी प्रयास करने के लिए कहा और अब मैं यहां से 25 लाख जीतने में कामयाब रही।'

कौन है ये लड़का जिसने मोदी और ट्रंप के सामने गाया राष्ट्रगान, अमिताभ भी कर चुके हैं तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें