फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' फेम अभिनेता पार्थ समथान हुए डिप्रेशन का शिकार, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां

Sat, 04 Jul 2020 03:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ समथान - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद डिप्रेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई बड़े सितारों ने अपनी जिंदगी में हुए तनाव को लेकर खुलकर बात रखी है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रॉनित रॉय और विकास गुप्ता जैसे बड़े स्टार्स भी डिप्रेशन से जूझ चुके हैं और इस बात को उन्होंने खुलकर स्वीकार किया है। मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार ने यहां तक कहा कि डिप्रेशन के चलते वो खुदकुशी करने वाले थे। इस बीच टेलीविजन इंडस्ट्री एक बड़े अभिनेता ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान - फोटो : twitter
धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासू का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान उनके मन में कई नाकारात्मक विचार आ रहे थे और इस वजह से वह बहुत परेशान हो गए थे। एक पोस्ट के जरिए पार्थ ने डिप्रेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई बारे में खुलकर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर पार्थ समथान ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मैं अपने दोस्तों, फैंस और उन सभी प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने एक पॉजिटिव और अच्छा इंसान बनने में मेरी मदद की। आप सभी का बहुत शुक्रिया।' 

4 of 5
पार्थ समथान - फोटो : twitter
पार्थ ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हां, लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और दुख के क्षणों का सामना करना पड़ा, लेकिन यही वो पल है जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं, ताकि एक दिन जब यह महामारी खत्म हो जाए तो हम फिर से इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हों।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
बता दें कि बीते दिनों विकास गुप्ता ने पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। विकास ने एक ट्वीट में लिखा था, 'अब और ब्लैकमेल और तंग नहीं होउंगा। प्रियांक शर्मा, पार्थ समथान आप दोनों का धन्यवाद मुझे मजबूर करने के लिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।' 

अभिनय में कदम रखने वाले युवाओं को नयना मुके ने दी सलाह, कहा- 'नॉलेज होना बहुत जरूरी है'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें