फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ‘कसौटी जिंदगी की’ के ‘अनुराग’, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया

Tue, 05 Jan 2021 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
सीरियल कसौटी जिंदगी की फेम सिजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिजेन को फैंस अनुराग बसु के नाम से जानते हैं। एकता कपूर के इस मशहूर सीरियल में वह अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति बने थे। आज भी दर्शक उनके इस किरदार को याद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
43 वर्षीय सिजेन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिजेन की गर्लफ्रेंड उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली हैं हालांकि उन्होंने उसके नाम का खुलासा करने से मना कर दिया। सिजेन का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को साझा करना पसंद नहीं करते। फिलहाल वह दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
सिजेन और उनकी गर्लफ्रेंड की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सिजने लंबे समय तक सिंगल थे। उनके मुताबिक यह काफी मुश्किल होता है किसी को निजी स्पेस देना लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेहद खुश हैं। सिजेन साल 2020 के अंत में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया।

4 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
बता दें कि सीरियल कसौटी जिंदगी की का प्रसारण साल 2001 में शुरू हुआ था। सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उस दौरान सिजेन खान और श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। तब श्वेता ने सिजेन पर आरोप लगाया था कि वह इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। बाद में सिजेन को रिप्लेस कर सीरियल में हितेन तेजवानी को जगह मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
सिजेन खान आखिरी बार साल 2009 में प्रसारित सीरियल सीता और गीता में नजर आए थे। उसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर हैं। सिजेन ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है लेकिन यह शो उन जैसे लोगों के लिए नहीं है।

कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच फिर से छिड़ा ट्विटर वॉर, लोकल क्रांतिकारी बताने पर शुरू हुआ विवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें