टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर फैंस की बेसब्री का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि जैसे ही इसका छोटा सा टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी टिप्पणी देने लगे। हालांकि, इस पर मीम्स भी बनने लगे हैं। मगर साथ ही लोग यह भी जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि कौन सा एक्टर कौन सा किरदार निभाए। शो की लीड तिकड़ी- प्रेरणा, अनुराग बासु और कोमोलिका के बाद अब धीरे-धीरे अन्य किरदारों की कास्टिंग से जुड़ी खबरें भी आने लगी हैं।