टीवी के बहुप्रतिक्षित शो 'कसौटी जिंदगी के-2' अगस्त में लॉन्च होगा। शो का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। प्रोमो में एरिका फर्नाडींज नजर आ रही हैं, जो शो में प्रेरणा का किरदार निभाएंगी। लीड स्टार कास्ट की भले ही आधिकारिक घोषणा न हुई हो, मगर उनके नाम लगभग तय हो चुके हैं। वहीं, लीड स्टार कास्ट के बाद अब सपोर्टिंग रोल्स के लिए भी कलाकारों का चयन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 8
kasauti
शो में प्रेरणा का किरदार निभा रहीं एरिका फर्नांडीज के ऑनस्क्रीन माता-पिता के नाम भी तय हो चुके हैं।मशहूर टीवी एक्टर काली प्रसाद मुखर्जी शो में प्रेरणा के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले भी वह एकता कपूर के कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। सीरियल 'ये दिल सुन रहा है', 'तेरे लिए', 'ये कहां आ गए हम' में मुखर्जी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Kali Prasad Mukherjee
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कनुप्रिया पंडित को भी एकता कपूर ने अपने शो के लिए कास्ट किया गया है। वह शो में प्रेरणा की मां का किरदार निभाएंगी। इससे पहले कनुप्रिया फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में दिख चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया था।
4 of 8
Kanupriya Pandit
एकता कपूर के कई शोज जैसे चंद्र-नंदिनी, चंद्रकांता, कहने को हमसफर है, दिल ही तो है का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी 'कसौटी जिंदगी के-2' में भी नजर आएंगी। शो में वह अनुराग बासु की छोटी बहन का किरदार निभाएंगी। हाल ही में पूजा बैनर्जी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की फोटो वायरल हुई थी। बता दें कि उर्वशी ने 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल किया था।
विज्ञापन
5 of 8
Pooja Banerjee
एकता कपूर के कई शोज जैसे चंद्र-नंदिनी, चंद्रकांता, कहने को हमसफर है, दिल ही तो है का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी 'कसौटी जिंदगी के-2' में भी नजर आएंगी। शो में वह अनुराग बासु की छोटी बहन का किरदार निभाएंगी। हाल ही में पूजा बैनर्जी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की फोटो वायरल हुई थी। बता दें कि उर्वशी ने 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल किया था।
विज्ञापन
6 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
वहीं, टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अनुराग बासु की बड़ी बहन निवेदिता बासु का किरदार निभाएंगी। इससे पहले वह डेली सोप 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर सुमोना घर घर में लोकप्रिय हुईं। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' में निवेदिता बासु का किरदार एक्ट्रेस पूनम नरूला और फिर` स्मिता बंसल नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 8
Abhimanyu Chaudhary
कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार अभिमन्यु चौधरी निभाएंगे। मॉडल और एक्टर अभिमन्यु बॉलीवुड फिल्म 'शमिताभ' में काम कर चुके हैं। हालांकि, उनके नाम की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। अनुराग बासु के किरदार के लिए पार्थ समथान, बरुण सोबती, अंगद बेदी और शहीर शेख के नाम भी सामने आए थे।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान 'कसौटी जिंदगी के-2' में कोमोलिका का किरदार करेंगी। उनका कहना है कि शो के मेकर्स की ओर से उन्हें ऑफर मिल चुका है, मगर अभी तक कुछ तय नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि जैसे ही डील पक्की हो जाएगी वह खुद फैंस को इसकी जानकारी देंगी।