फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमोलिका बनीं हिना खान की पहली तस्वीर आई सामने, कसौटी के बाकी किरदारों की भी दिखी झलक

Mon, 24 Sep 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। बीते दिनों 'कसौटी जिंदगी के' कुछ वीडियो दर्शकों के सामने रिलीज किए गए थे। जिससे पता चला कि सीरियल में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं और पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फैंस को सबसे ज्यादा कोमोलिका बनीं हिना खान के लुक का इंतजार था।
विज्ञापन

2 of 5
फैंस का इंतजार खत्म करते हुए एकता कपूर ने शो का एक और प्रोमो रिलीज किया है। सीरियल के इस नए प्रोमो में अनुराग-प्रेरणा के साथ-साथ शो के बाकी किरदारों की भी झलक समाने आई है लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है कोमोलिका बनीं हिना खान ने।
विज्ञापन

3 of 5
Kasautii Zindagi Kay
प्रोमो में कोमोलिका का बैक दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी प्रोमो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। प्रोमो को देखकर तो यही लग रहा है कि इस सीरियल में हिना खान दमदार रोल में हैं तभी तो उनके लुक को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। बता दें एकता कपूर का ये नया शो 'कसौटी जिंदगी के' 25 सितम्बर से स्टार प्लस पर 8 बजे प्रसारित होगा।

4 of 5
Kasautii Zindagi Kay
एकता कपूर ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ बड़ा शुरू होने वाला है। टीवी पर, बहुत ज्यादा प्रमोशन, कड़ी मेहनत, बिना किसी उम्मीद के...कसौटी जिंदगी के...स्टार प्लस पर रात 8 बजे से। 'कसौटी जिंदगी' के पहले पार्ट में 'कमोलिका' का किरदार भी सबको काफी पसंद आया था। इस प्रोमो में अनुराग और प्रेरणा की शादी के साथ ही कोमोलिका की एक दम जबरदस्त एंट्री दिखाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें