फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के पास नहीं है कोई काम, एकता कपूर के इस सीरियल से भी हुईं बाहर

Mon, 13 Aug 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hina Khan - फोटो : Twitter
लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' सीजन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फैंस को ध्यान में रखते हुए उनके रोमांच को बढ़ाने का काम कर रही हैं और एक के बाद एक नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। साथ ही मुख्य किरदारों के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Hina Khan
सीरियल में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समाथान मुख्य भूमिका में होंगे। जिसके बाद फैंस की निगाहें कोमोलिका के किरदार पर थी कि आखिर इस रोल के लिए एकता किसका नाम फाइनल करती हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि हिना खान इस रोल को करने वाली हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
कसौटी जिंदगी की 2
अब एकता कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर स्पष्ट कर दिया कि आखिर कोमोलिका का किरदार कौन निभाएगी। एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ उर्वशी ढोलकिया, क्रिस्टल डिसूजा और अंकिता भार्गव नजर आ रही हैं। एकता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, #Komolika और #fromtheformertothelatter.
विज्ञापन

4 of 4
एकता ने इशारे में ही साफ कर दिया है कि वो क्या कहना चाह रही हैं। कैप्शन से साफ झलक रहा है कि आखिर कोमोलिका का किरदार कौन निभाएंगी। बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं और दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें