फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग-प्रेरणा के प्यार को लगने वाला है ग्रहण, कोमोलिका की एंट्री से कसौटी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Wed, 10 Oct 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी के' 2 टीवी पर शुरू हो चुका है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। शो शुरू होते ही टीआरपी की दौड़ में शामिल हो चुका है। अब हो भी क्यों ना एकता कपूर ने एक बार फिर छोटे पर्दे की सबसे दर्दभरी लव-स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश जो कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
kasautii
पहले 2 हफ्ते में शो की कहानी 'अनुराग' और 'प्रेरणा' पर ही टिकी दिखी। अनुराग का प्रेरणा से कॉलेज में मिलना फिर प्रेरणा का अपने पापा का कर्ज चुकाने के लिए अनुराग के मामा से शादी के लिए हां कह देना। ऐसे कई ट्विस्ट थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर एरिका और पार्थ की जमकर तारीफ भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
kasautii
लेकिन अब लगता है फैंस शो के सबसे महत्वपूर्ण किरदार कोमोलिका को देखने के लिए बेताब हैं और इसे देखते हुए जल्द ही शोे में कोमोलिका की एंट्री होने वाली है। पिछले दिनों कोमोलिका का लुक भी सामने आया था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस सीरियल में हिना खान दमदार रोल में हैं तभी तो उनके लुक को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए गए हैं।

4 of 5
hina khan
एकता कपूर ने एक ट्वीट किया है जिससे साफ हो गया है कि जल्द ही सीरियल में 'कोमोलिका' की एंट्री होगी।एकता कपूर ने लिखा, ''नए के आने से पहले एक आखिरी अलविदा...उर्वशी...तुम्हारी याद आएगी।''



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें