फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी' के भाई-बहन अब 'कहने को हमसफर है', वायरल हुआ लिपलॉक वीडियो

Fri, 05 Apr 2019 12:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parth Samthaan and Pooja Banerjee, - फोटो : instagram
'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) एक्टर पार्थ सामथान ( Parth Samthaan) और पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) इन दिनों चर्चाओं में है। पूजा और पार्थ इस वक्त कसौटी में भाई-बहन का रोल निभा रहे हैं लेकिन हाल ही में इन दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
दरअसल, यह वीडियो इन दोनों के दूसरे शो का है जिसका नाम 'कहने को हमसफर हैं 2' (Kehne Ko Humsafar Hain 2) है। इस वेब सीरीज में पूजा बनर्जी बानी का किरदार निभा रही हैं तो वहीं पार्थ सामथान फैजल का। वीडियो में इन दोनों का सीन महज कुछ सेकेंड का है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बानी के स्पेशल ट्रैक की डिमांड भी करने लगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : instagram
'कहने को हमसफर है' का यह दूसरा सीजन है। इस वेब सीरीज में मोना सिंह, रोनित रॉय, गुरदीप कोहली और नीना गुप्ता भी हैं। इस शो की कहानी रिश्तों के बीच सही और गलत की उधेड़-बुन की है। जहां एक ओर पार्थ और पूजा का यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पार्थ और एरिका फर्नांडिस की नजदीकियां बढ़ने की खबर है। 

4 of 5
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : instagram
कहा जा रहा है कि पार्थ और एरिका के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ रही है। खबरों की मानें तो पार्थ और एरिका एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे हैं। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की खबर पहले भी आई थी वहीं अब फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ा है। पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पार्थ और एरिका से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की तरफ से कुछ भी रिस्पांस नहीं मिला। सेट पर इस तरह से एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ना या फिर रिलेशनशिप में आना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 1' के को स्टार्स श्वेता तिवारी और सीजेन खान का भी अफेयर चर्चा में रहा था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था और दोनों अलग हो गए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रेकअप के बाद दोनों का सेट पर कई बार झगड़ा भी हुआ था जिसकी वजह से शूटिंग कई बार देरी से हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें