फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी के' फेम साहिल आनंद के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, तस्वीर देख फैंस बोले- बधाई हो!

Sun, 07 Mar 2021 05:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साहिल आनंद, रजनीत मोंगा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे अपने फैंस से अपने जीवन की हर खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हैं। कोरोना काल में बहुत से सितारों ने शादी की और बहुत से सितारे माता पिता बन गए। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी कर दी। इस लिस्ट में कसौटी जिंदगी के 2 शो में नजर आ चुके टीवी अभिनेता साहिल आनंद का नाम भी जुड़ गया है। साहिल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
साहिल आनंद, रजनीत मोंगा - फोटो : Instagram
साहिल आनंद ने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी राजनीत मोंगा गर्भवती हैं। साहिल आनंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में साहिल की पत्नी राजनीत बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
साहिल आनंद - फोटो : Instagram
बता दें कि साहिल आनंद और उनकी पत्नी की ये तस्वीर बेबी शॉवर के दौरान ली गई है। साहिल और राजनीत अपने पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि साहिल और उनकी पत्नी गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फैंस ने साहिल और उनकी पत्नी को इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी बधाईयां दी है।

4 of 5
साहिल आनंद - फोटो : Instagram
साहिल आनंद के पिता बनने की खबर पर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी सितारों ने साहिल और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दी हैं। करण पटेल, किश्चवर मर्चेंट, आमना शरीफ, विकास गुप्ता, वाहबीज दोराबजी, अभिषेक कपूर ने इस प्यारी जोड़ी पर अपना प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल आनंद, रजनीत मोंगा - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि साहिल आनंद और राजनीत ने साल 2011 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद साहिल आनंद पिता बनने जा रहे हैं। इसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी बेटे को जन्म दिया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें