फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर की GF को डेट कर चुके हैं 'कसौटी' के अनुराग बासु, Bigg Boss के विकास गुप्ता के साथ भी था अफेयर

Fri, 07 Sep 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kasauti Zindagi Kay Reboot
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल 17 साल बाद दोबारा टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहा है। इस सीरियल के दो किरदारों के चेहरे तो सामने आ गए हैं लेकिन अभी भी दो किरदारों के नाम से परदा उठना बाकी है। इस बार एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान प्रेरणा और अनुराग के किरदार में नजर आएंगे। 17 साल पहले इस किरदार को श्वेता तिवारी और सिजेन खान ने निभाया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि पार्थ समथान सिजेन खान से कितने अलग हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Parth Samthaan
'कसौटी जिंदगी के रीबूट' में पार्थ समथान अनुराग बासु का रोल निभाएंगे। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज हो गया है जिसमें पार्थ को पसंद भी किया जा रहा है। पार्थ समथान साल 2012 में पैंटालून फ्रेश फेस चुने गए थे। पार्थ के इंस्टाग्राम में शेयर की गई जानकारी के मुताबिक उन्हें एक्टिंग के अलावा फैशन और घूमने का शौक है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Parth Samthaan
पार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बात का सबूत इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या है जो कि 849K है। 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' का हिस्सा बनने से पहले पार्थ कई वेब सीरीज और कई सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। पार्थ समथान पहली बार लाइमलाइट में एमटीवी के सीरियल 'कैसी हैं यारियां' सीरियल से आए थे।

4 of 6
Parth Samthaan
'कैसी हैं यारियां' सीरियल के बाद पार्थ उस वक्त दोबारा सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। यह वाकया साल 2013 का था। पार्थ समथान का जन्म मुंबई में ही हुआ था और इनकी उम्र महज 27 साल है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि एरिका के साथ सीरियल में उनकी केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
Parth Samthaan
खबरों की मानें तो पार्थ समथान का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से भी रह चुका है। यह बात उस वक्त की है जब दिशा फिल्मों में काम नहीं करती थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों 1 साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पार्थ बायसेक्शुअल थे और उनका दिशा के साथ विकास गुप्ता से भी अफेयर चल रहा था। जब यह बात दिशा को पता चली कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं तो उन्होंने इस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kasauti zindagi ki
'कसौटी जिंदगी के' बात करें तो सिजेन खान और श्वेता तिवारी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दर्शकों की 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' से भी काफी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरियल में हिना खान कमोलिया तो वहीं मिस्टर बजाज का किरदार वरुण सोबती निभा सकते हैं। हालांकि इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें