हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में नई नवेली दुल्हन ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपनी इन तस्वीरों में अभिनेत्री करिश्मा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शादी के बाद यह करिश्मा की पहली तस्वीर है, जिसमें वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।
अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शादी के बाद एक्ट्रेस के इस बोल्ड लुक को देख उनके फैंस दिल हार बैठे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जिम वेयर पहने नजर आ रही हैं। सफेद रंग की जिम वेयर और शॉर्ट्स में अभिनेत्री बेहद हॉट नजर आ रही हैं। अपने इस गेटअप में एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोस्ट करती दिखाई दीं।