फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं शादी की बाद पहली तस्वीरें, जिम वियर में फिगर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Wed, 16 Feb 2022 07:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में नई नवेली दुल्हन ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपनी इन तस्वीरों में अभिनेत्री करिश्मा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शादी के बाद यह करिश्मा की पहली तस्वीर है, जिसमें वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शादी के बाद एक्ट्रेस के इस बोल्ड लुक को देख उनके फैंस दिल हार बैठे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जिम वेयर पहने नजर आ रही हैं। सफेद रंग की जिम वेयर और शॉर्ट्स में अभिनेत्री बेहद हॉट नजर आ रही हैं। अपने इस गेटअप में एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोस्ट करती दिखाई दीं।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया यूजर्स करिश्मा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। स्पोर्ट्स वेयर के साथ खुले बालों, लाइट मेकअप और व्हाइट स्नीकर्स में करिश्मा बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। सामने इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जिम के अंदर फोटोशूट करती दिखाई दीं। अभिनेत्री के फोटोशूट की इन फोटोज पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना की काफी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस लगातार अभिनेत्री की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इन तस्वीरों के सामने आते ही इन पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।

 

4 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सीरियल में नजर आ चुकी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म सूरज पे मंगल भारी, ग्रैंड मस्ती, संजू और दोस्ती जैसी फिल्मों में भी अभिनय करती नजर आ चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/karishmaktanna/

गौरतलब है कि अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने इसी साल 5 फरवरी को लंबे रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री के इस शादी समारोह में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। करिश्मा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें