फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर की वजह से करीना कपूर ने लिया ये बड़ा फैसला, इरफान को करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार

Sat, 27 Apr 2019 05:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor Khan and Irrfan - फोटो : file photo
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पहली बार इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'अंग्रेजी मीडियम' है। इस फिल्म के सेट से इरफान खान की कई तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना इस फिल्म की शूटिंग मई में नहीं बल्कि जून में शुरू करेंगी। खास बात तो यह है कि इसके पीछे की वजह तैमूर को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि करीना अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं अब फिल्म के शिड्यूल में बदलाव की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की शूटिंग जून में ज्वॉइन करेंगी। खबरों की मानें तो इसके पीछे की वजह तैमूर है। कहा जा रहा है कि करीना तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं। जून में तैमूर का प्ले स्कूल शुरू हो जाएगा। तभी करीना फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Amar Ujala
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना फिल्म के लंदन शिड्यूल में भी तैमूर को अपने साथ ले जा सकती हैं। कुछ दिन पहले जब करीना से अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया। करीना ने कहा- 'मैं इरफान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक यादगार अनुभव होने जा रहा है। हमारे बीच कोई रोमांटिक केमिस्ट्री नहीं है। ये एक छोटा लेकिन बेहद दिलचस्प किरदार होने जा रहा है।' 

4 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter
इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इरफान की उदयपुर में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें आई थीं। इस तस्वीर में इरफान खान मिडिल क्लास आदमी के लुक में नजर आ रहे हैं। साधारण सी पैंट और शर्ट के साथ इरफान हेलमेट लगाए हुए थे। उस वक्त 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा था- 'जैसे ही इरफान ने अपना पहला शॉट दिया सभी लोग भावुक हो गए। इरफान एक बेहतरीन एक्टर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan - फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा- 'हिंदी मीडियम' फिल्म में इरफान के साथ काम करके अच्छा लगा था। मेरा, होमी और इरफान का साथ हमेशा अच्छा रहता है।' इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें