फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Veer - Chum: क्या चुम दरांग संग अपने रिश्ते पर करण वीर ने लगाई मुहर? इन तस्वीरों से मिला इशारा

Wed, 29 Jan 2025 10:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा और कंटेस्टेंट चुम दरांग शो खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में हैं। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। फैंस के मन में सवाल था कि शो से बाहर आने के बाद भी क्या ये साथ दिखेंगे? हाल ही में दोनों को फराह खान के साथ एक पार्टी में साथ देखा गया। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें, इंस्टाग्राम स्टोरी करण ने फैंस के साथ शेयर की। एक तस्वीर में गौर से देखने पर ऐसा लगा कि वह अपने और चुम दरांग के रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करण वीर मेहरा और चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर करण वीर मेहरा रियालिटी शो बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए, इसी शो में फिल्म एक्ट्रेस चुम दरांग भी बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। आखिर में विनर करण वीर मेहरा बने और चुम दरांग ने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई। इसी शो के दौरान इनके बीच एक नया रिश्ता बना, जो दर्शकों को भी पसंद आया। शो से बाहर आने के बाद भी इनके बीच का यह नया रिश्ता कायम हैं। दोनों को हाल ही में फराह खान की पार्टी में देखा गया। यह पार्टी जावेद अख्तर के बर्थ डे सेलिब्रेशन की थी, जो फराह ने अरेंज की थी। इसी पार्टी से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी करण वीर मेहरा ने शेयर की। इस फोटो में कुछ ऐसी खास बातें थीं जो बता रही थीं कि ये दोनों प्यार में हैं और अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण वीर मेहरा की इंस्टाग्राम स्टोरी का ग्रैब - फोटो : इंस्टाग्राम -@karanveermehra

परछाईं वाली फोटो-रोमांटिक गाना और एक दिल
करण वीर मेहरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी और चुम दरांग की परछाईं वाली फोटो दिख रही है, एक रोमांटिक गाना बैकग्राउंड में बज रहा है। साथ ही इस फोटो के साथ ‘चुमवीर’ का हैशटैग भी और उसके साथ एक हार्ट का इमोजी बना है। शो के दौरान करण और चुम दरांग के फैंस ने उन्हें एक प्यार भरा नाम दिया था, चुमवीर। इसी नाम को करण ने फोटो में यूज किया। इस तरह कहीं ना कहीं वह अपने प्यार में होने का ऐलान कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
करण वीर मेहरा, चुम दरांग, फराह खान, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanveermehra

शायरी के साथ कई तस्वीरें साझा की 
करण वीर मेहरा ने चुम दरांग के अलावा फराह खान और बाकी कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के साथ भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। साथ ही एक कैप्शन भी अपनी पोस्ट के साथ लिखा- ‘कुछ नहीं बदला, हम दीवाने थे, दीवाने ही रहेंगे, हम नए शहरों में रहकर भी पुराने ही रहेंगे।’ बिग बॉस 18 के दौरान भी करण वीर मेहरा अपनी शायरी के लिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए। करण की शायरी तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक फेमस हो गई थी।

 

4 of 5
करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले दिनों भी एक इवेंट में दिखे
यह पहला मौका नहीं है कि चुम दरांग और करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के बाद साथ दिखे हों। कुछ दिन पहले भी वह साथ नजर आए थे। तभी भी इनके फैंस काफी खुश हुए थे। सोशल मीडिया पर फैंस के काफी रिएक्शन आए थे। करण और चुम दरांग को साथ देखकर इनके फैंस काफी खुश थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

कौन से शो में नजर आएंगे करण
हाल ही में करण ने जब पूछा गया था कि वह बिग बॉस 18 कर चुके हैं, खतरों के खिलाड़ी जीत चुके हैं। ऐसे में आगे क्या वह लाफ्टर शेफ जैसे शो का हिस्सा बनेंगे। तब करण का जवाब था कि वह तो मेकर्स के बुलाने का इंतजार कर रहे हैं। वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें