फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन टैकर ने होस्ट किया पीएम मोदी का शो, बढ़ाया देश का गौरव

Sun, 09 Jul 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
करन टैकर
फिल्म स्टार्स से तो पीएम मोदी अक्सर मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार मोदी ने एक टीवी स्टार से मुलाकात की है। ये टीवी का सितारा और कोई नहीं बल्कि करन टैकर हैं। करन ने हाल ही में इजरायल में हुए एक शो को होस्ट किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करन टैकर
इस शो में पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। इस बारे में करन टैकर ने कहा, 'इस शो को होस्ट करना मेरा सौभाग्य था। पिछले 25 सालों में किसी भी प्रधानमंत्री ने इजराइल की ओर दोस्ती का नहीं बढ़ाया था। लेकिन पीएम मोदी ने वो कर दिखाया।'
विज्ञापन

3 of 5
करन टैकर
उन्होंने आगे कहा, 'ये तीन घंटे का प्रोग्राम था। लेकिन मेरे लिए सबसे अच्छा पल वो था जब मैंने मोदी जी और नेतान्याहू को स्टेज पर स्पीच देने के लिए बुलाया।' जब करन से पूछा गया कि उन्हें ये मौका कैसे मिला तो उन्होंने कहा, 'पिछले साल दिवाली पर मैंने न्यूयॉर्क में एक शो होस्ट किया था।'

4 of 5
करन टैकर
करन ने कहा, 'वहां पर मोदी जी ने एक इंडियन पोस्टल स्टैंप लॉन्च किया था। इस मौके पर न्यूयॉर्क के मेयर भी मौजूद थे। इसी के बाद इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री की ओर से मुझे ये शो होस्ट करने का ऑफर मिला। मैं पिछले 2 हफ्तों से सो नहीं पाया हूं। शो से पहले मैं काफी घबराया हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन टैकर
करन ने बताया, 'अपनी स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैंने गूगल पर काफी सर्च किया। यहां तक कि एयरपोर्ट पर भी मैं स्क्रिप्ट तैयार करता रहा। मुझे पॉलिटिक्स के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है। कहीं कुछ गड़बड़ ना हो इसलिए मैंने काफी रिसर्च किया। करन ने बहुत अच्छे से शो को होस्ट किया और अब वो काफी खुश हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें