फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

विज्ञापन
1 of 8
सीरियल ये हैं मोहब्ब्तें के हीरो करण पटेल अपनी पत्नी और पूर्व गर्लफ्रेंड के बीच बेवजाह ही फंस गए हैं। उन दोनों की तरफ से तो जवाब आ रहे हैं लेकिन करण फिलहाल चुप ही हैं।
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

2 of 8
मामला ये है कि करण पटेल की पूर्व गर्लफ्रेंड और छोटे पर्दे की नामी हीरोइन काम्या पंजाबी ने एक इंटरव्यू में करण पटेल को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला जिस पर करण की पत्नी अंकिता भड़क उठीं।
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

3 of 8
पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थीं कि अंकिता और करण की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि अंकिता और करण ने इन्हें अफवाह बताया लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो काम्या को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं।

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

4 of 8
लेकिन काम्या ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि वो करण को किसी भी सूरत में अपनी जिंदगी में वापस नहीं चाहतीं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ये जानने में कोई दिलचस्पी नहीं कि करण और अंकिता की जिंदगी में क्या चल रहा है, वे खुश हैं या नहीं। न तो अंकिता उनकी दोस्त हैं न करण उनके प्रेमी। काम्या यहीं नहीं रुकीं, करण पर बहुत बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

5 of 8
उन्होंने कहा कि जो इंसान आपकी जिंदगी से एक दिन अचानक ही चला जाए और दो दिन बाद ही नई लड़की के साथ दिखे, वो आपकी जिंदगी में वापस आने का कोई हक नहीं रखता। उन्होंने कहा कि वो नहीं जानती कि उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए लेकिन ये जरूर जानती हैं कि क्या नहीं चाहिए, और करण उस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

6 of 8
इसी पर अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और करण ने कई गलतियां की हैं लेकिन उनसे सीखा भी है। उन्होंने शादी की क्योंकि वे जानते थे कि वे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। करण के बारे में भी अंकिता ने कुछ लिखा।

विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

7 of 8
अपने पति की तरफदारी करते हुए उन्होंने कहा,''करण अगर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव नहीं है तो इसका ये मतलब नहीं कि लोग उनके बारे में बकवास लिखें।'' इसके बाद अंकिता ने जो कहा, वो सबकी बोलती बंद कराने के लिए काफी था।
विज्ञापन

पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच बुरा फंसा छोटे पर्दे का ये हीरो, अब क्या करेगा!

8 of 8
उन्होंने लिखा, ''जो हमसे जले, वो थोड़ा साइड से चले।'' यानी जिसे उनके रिश्ते से जलन है वो अपना रास्ता बदल ले, उनके रास्ते में न आए। उन्होंने साफ किया कि उनका रिश्ता कोई नहीं तोड़ सकता क्योंकि इसे भगवान ने बनाया है। यकीनन, करण अपनी पत्नी के मामले में बहुत लकी हैं जो उनसे इतना प्यार करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें