फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने मनाया TV एक्टर का बर्थडे और मांगा रिटर्न गिफ्ट, 'मुझे चाचा बना दो'

Fri, 24 Nov 2017 10:54 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
करन पटेल
सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर करन पटेल ने अपना 34वां जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाया। हालांकि करन अपने ही जन्मदिन के सेलिब्रेशन में मौजूद नहीं थे लेकिन रील और रियल लाइफ में करन को भाई मानने वाले उनके सबके करीबी दोस्त अली गोनी ने उनका जन्मदिन सेट पर केक काटकर मनाया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
करन पटेल - फोटो : Instagram
सीरियल में रोमी का किरदार निभाने वाले अली ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो केक काट रहे हैं और करन के रील और रियल लाइफ सुसर अभय भार्गवा को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

पढे़ं- 'जूली 2' के LEAK हुए बोल्ड सीन्स पर भड़कीं एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, दिया ऐसा रिएक्शन​
    He is not shooting today but cake toh kaatna banta hai with our shooting crew.. happy birthday once again bhai ❤️ @karan9198 love u A post shared by The Aly Goni (@alygoni) on Nov 23, 2017 at 1:56am PST
विज्ञापन

3 of 4
करन पटेल - फोटो : Instagram
दिलचस्प बात तो ये है कि अली ने पोस्ट करते हुए करन से रिटर्न गिफ्ट भी मांग लिया। अली ने पोस्ट करते हुए लिखा - 'आज मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है क्योंकि इस दिन ऐसे शख्स ने जन्म लिया था जो न केवल मेरा बड़ा भाई है बल्कि मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। मैं कामना करता हूं कि उन्हें जिंदगी की हर खुशी मिले और हां जल्द ही असल जिंदगी में मुझे चाचा बना दो।'

पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस ने जमकर की बैचलरेट पार्टी, Leak हुईं तस्वीरें
विज्ञापन

4 of 4
करन पटेल
सेट पर जहां एक ओर करन का बर्थडे बड़े धूम धाम से मनाया गया वहीं करन ने शूटिंग से एक दिन का ऑफ लिया और पत्नी अंकिता के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। करन के इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी रील लाइफ को-स्टार दिव्यंका त्रिपाठी ने भी उन्हें ढेर सारी बधाई दी। 

पढे़ं- विदेश में कायम है राजकुमार राव का जलवा, मिला बेस्ट एक्टर का एक और अवॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें