टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभा रहे करण पटेल बाप बनने वाले हैं। वैसे तो यह खबर महीने की शुरुआत में ही आ गई थी और कपल ने इसे नकार भी दिया था। मगर अब खुद एक्टर ने ऐलान किया है कि उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस अंकिता भार्गव प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Karan Patel
करण पटेल और अंकिता भार्गव नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस सेलिब्रिटी कपल ने बिलकुल फिल्मी अंदाज ने दुनियावालों से यह गुड न्यूज शेयर की है। दोनों ने एक फिल्मी पोस्टर जारी किया है-
विज्ञापन
3 of 5
karan Patel
करण पटेल ने जैसे ही इस बात की घोषणा की, ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी कपल को बधाई दी-
4 of 5
karan patel with ankita bhargava
करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई, 2015 को गुजराती रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, यह लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ करण पटेल के ब्रेकअप के बाद अंकिता भार्गव के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आईं। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल के भाई रोमी भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अली गोनी ने दोनों की मैच मेकिंग कराई।
अंकिता की मां किरण भार्गव और पिता अभय भार्गव भी टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। अभय भार्गव सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल के ससुर का किरदार भी निभाते हैं। जनवरी 2015 में करण और अंकिता के परिवार ने दोनों की शादी पक्की कर दी।