फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण ओबेरॉय की एक्स गर्लफ्रेंड के 'काले जादू' के खिलाफ थाने पहुंची बहन, वकील बोला-'सजा जरूर मिलेगी'

Fri, 23 Aug 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan oberoi - फोटो : file photo
टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर कुछ दिन पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद करण की गिरफ्तारी हुई और कुछ वक्त तक जेल में भी रहना पड़ा। करण अब जेल से बाहर हैं। इस बीच करण और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि करण की बहन ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
Karan Oberoi - फोटो : instagram
करण ओबेरॉय की बहन का नाम गुरबानी ओबेरॉय हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए गुरबानी ने इस बात का खुलासा किया। गुरबानी ने कहा- 'काला जादू का यह खेल कई दिनों से चल रहा है। मेरे भाई ने पहले भी इसकी शिकायत की थी। भाई की एक्स गर्लफ्रेंड ने परिवार को धमकी भी दी है। जादू-टोने की वजह से परिवार मुश्किल हालात से गुजर रहा है।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
Karan Oberoi - फोटो : social media
इस मामले पर करण ने अपनी बहन का समर्थन किया। करण ने कहा- 'मैं लंबे समय से यह सब झेल रहा हूं। जादू-टोने के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उस वक्त कोई भी कदम नहीं उठाया गया। जादू-टोना करना गंभीर अपराध है ऐसा करने वाला बच नहीं सकता, फिर चाहे वह महिला की क्यों ना हो। इस मामले में करण के वकील का कहना है कि वह किसी के खिलाफ इस तरह का काम करना अपराध है। तंत्र-मंत्र पर किताब लिखने के अलावा इसका अलग-अलग जगहों पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें सजा जरूर मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- एक महीने तक जेल में रहकर इस एक्टर की हो गई ऐसी हालत, सिर्फ पानी पीकर गुजारे कई दिन

4 of 5
Karan Oberoi - फोटो : file photo
करण ओबेरॉय की बहन गुरबानी ओबेरॉय ने इस मामले में अंधेरी में स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया है। करण ने जेल से बाहर आने के बाद कई बार आपबीती लोगों के साथ साझा कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए करण ने कहा था- 'जेल में रहना आसान नहीं है, लेकिन मुझे जो समर्थन मिला वह बड़ी ताकत है। पहले दिन वहां गया तो हालात देखकर हैरान रह गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन ओबरॉय
करण ने आगे कहा- 'मैंने तीन दिन पानी पीकर गुजारे। बस बिस्किट खा लेता था। ऐसा इसलिए क्योंकि जो खाना मिल रहा था वो खाना मुश्किल था। मैं इतना परेशान था कि रातभर जागता रहता था। जैसे फिल्मों में दिखाते हैं, वैसा अंदर नहीं है। कई लोग गलत तरीकों से फंसाए गए हैं। वो पढ़े-लिखे नहीं है। इसलिए उनका केस वैसे ही चल रहा है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें