फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने तक जेल में रहकर इस एक्टर की हो गई ऐसी हालत, सिर्फ पानी पीकर गुजारे कई दिन

Wed, 19 Jun 2019 03:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Karan Oberoi - फोटो : instagram
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर रेप का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद करण को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन अब करण ओबेरॉय को बेल मिल गई है। बेल मिलते ही करण ओबेरॉय का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जेल की आपबीती लोगों के साथ शेयर की। साथ ही बताया कि जेल में उन्हें किस तरह से रहना पड़ा और उनका एक-एक दिन कैसे गुजरा।
विज्ञापन

2 of 7
karan oberoi - फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए करण ओबेरॉय ने अपनी आपबीती बताई। करण ने कहा- 'जेल में रहना आसान नहीं है, लेकिन मुझे जो सपोर्ट मिला वह बड़ी ताकत है। पहले दिन वहां गया तो हालात देखकर हैरान रह गया। मैंने 3 दिन पानी पीकर गुजारे। बस बिस्किट खा लेता था। ऐसा इसलिए क्योंकि जो खाना मिल रहा था वो खाना मुश्किल था। मैं इतना परेशान था कि रातभर जागता रहता।' 
विज्ञापन

3 of 7
करन ओबरॉय - फोटो : file photo
करण ने आगे कहा- '92 लोगों के लिए एक बाथरूम वो भी कमरे के साथ में बना था। उसकी सफाई हमें ही करनी थी। पानी पर्याप्त नहीं मिलता है। बाथरूम की जगह गटर कहना ही ठीक है। जेल में कुछ चीजें मेरे साथ दिल छू लेने वाली भी हुईं। हमें सोने के लिए बस एक शीट मिलती थी। मेरे लिए सोना मुश्किल था। मेरे सात बंद कैदी अच्छे थे। वो जानते थे कि मैं एक स्टार हूं। वो अपनी चादर का तकिया मेरे लिए बना देते थे। वहां मौजूद लोगों ने बहुद मदद की। यह देखकर दिल भर आया।'

4 of 7
Karan Oberoi - फोटो : social media
जेल में बिताए समय के बारे में बात करते हुए करण ओबेरॉय ने कहा- 'जैसे फिल्मों में दिखाते हैं, वैसा अंदर नहीं है। कई लोग गलत तरीकों से फंसाए गए हैं। वो पढ़े-लिखे नहीं है। इसलिए उनका केस वैसे ही चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू के दौरान करण भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इससे पहले भी करण के कई बयान सामने आए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
करण ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, करण ओबेरॉय पर लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पुलिस ने करण को 6 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है। महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Karan Oberoi - फोटो : instagram
महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले करण पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करके बताया था कि उनपर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वो अपना केस जल्द वापस ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karan Oberoi - फोटो : file photo
दो दिन बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक महिला के वकील का भाई था। उसने बताया कि महिला के वकील ने ही यह हमला करवाया था और उसे 10 हजार रुपये दिए थे। हालांकि गिरफ्तारी के पहले महिला ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह निर्दोष है और उसके पूर्व वकील ने उसे फंसाया है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें