अभिनेत्री निशा रावल द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के मामले में अभिनेता करण मेहरा के लिए राहत की खबर सामने आई है। मामले में अपने, माता- पिता और भाई के लिए अगस्त में अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब अभिनेता के खिलाफ दायर दूसरी प्राथमिकी पर मुंबई उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी हैं।
दरअसल, निशा रावल ने पिछले साल 31 मई को करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बैंक खाते से एक करोड़ से ज्यादा रुपए भी निकाले हैं। अभिनेत्री के आरोप के बाद करण मेहरा को कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।