फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Tejran: पैपराजी ने तेजस्वी प्रकाश को किया परेशान तो भड़के करण कुंद्रा, एयरपोर्ट पर खूब सुनाई खरी-खोटी

Wed, 30 Mar 2022 12:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ही अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि करण और तेजस्वी दोनों ही एक-दूसरे के लिए काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं लेकिन अब करण कुंद्रा ने इस बात को साबित भी कर दिया है। करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के लिए सभी पैपराजी को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। आइए इसकी वजह बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तेजेस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बीती रात, तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए पैपराजी अभिनेत्री के घर तक पहुंच गए थे। इस मौके के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसे देखने के बाद ही करण ने पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर करण कुंद्रा ने पैपराजी को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वह सब तेजस्वी प्रकाश से माफी मांगे। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा ने पैपराजी से वादा भी लिया कि आप सभी तेजस्वी प्रकाश के घर नहीं जाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण कुंद्रा कहते दिख रहे हैं, 'घर के अंदर घुसना अच्छा नहीं है। गाड़ी के पीछे भाग रहे हैं। ये गलत है। सब इज्जत करते हैं। ये सब मजाक नहीं हैं। तुम सब भूलो मत। वह लड़की हैं। गाड़ी के अंदर कैमरे नहीं लगाने हैं।' करण के इस वीडियो को चंद घंटे में हजारों लोगों ने देख लिया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर फैंस करण कुंद्रा की तारीफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी। दोनों इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 'बिग बॉस' में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई बार रोमांटिक होते हुए भी नजर आए थे। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी दोनों क्वालिटी टाइम साथ बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें