फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundra: तेजस्वी संग शादी के सवालों पर करण का आया जवाब, बोले- निब्बा निब्बी नहीं हैं हम

Sat, 06 May 2023 11:27 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
करण कुंद्रा टीवी के जाने माने कलाकारों में से एक हैं। वह इन दिनों इश्क में घायल शो में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। करण और तेजस्वी के प्यार की कहानी की शुरुआत बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करण ने अपने रिश्ते को औपचारिक बनाने की अपनी योजना के बारे में बात की है और कहा है कि वह मैच्योर लवर्स हैं, न कि निब्बा निब्बी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
रोका सेरेमनी पर करण ने किया रिएक्ट
दरअसल, करण से बीते काफी समय से उनके फैंस शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं, जिसपर एक्टर तेजस्वी संग अपनी शादी की योजना के सवालों से परहेज करते आए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे रोका सेरेमनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को हंसते हुए कहा कि कुछ करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
करण ने कहा कि हम निब्बा निब्बी नहीं है
एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी और तेजस्वी की भविष्य की बहुत बड़ी योजनाएं है और दोनों एक दूसरे को उसी के लिए प्रेरित करते रहते हैं। करण ने कहा कि हमारे बड़े सपने है और हम उन्हें पूरा करने के लिए एक दूसरे पर जोर देते हैं। हर तीन या चार दिन में हम बैठकर अपने लक्ष्यों पर चर्चा करते हैं। मैं इंस्टाग्राम पर कुछ देखता हूं मैं उसे भेजता हूं और वह मुझे भी मोटिवेशनल पोस्ट भेजती है, कि करण हमें यह करना है, वह पूरा करना है। हमारे लक्ष्य बहुत उच्च स्तर पर हैं। हम निब्बा निब्बी नहीं है। 

4 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
ट्रोल्स से करण को नहीं पड़ता फर्क
पब्लिक फिगर होने के नाते करण कुंद्र और तेजस्वी प्रकाश अक्सर खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते पाते हैं, लेकिन दोनों को इस पर कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इन चीजों को इग्नोर करते हैं। करण ने कहा कि अपनी ऊंचाई पर आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा, अपने निचले स्तर पर आपको काफी नफरत मिलेगी, लेकिन क्या यह ट्रोल्स आपका बिल चुका रहे हैं? जब चीजों की बड़ी योजना की बात आती है तो वह कोई प्रभाव नहीं डालती है।  

Salwa Judum: अभिषेक दुधैया ने टिप्स से मिलाया हाथ, माओवादी-नक्सली उग्रवाद पर बनाने जा रहे हैं ये सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
तेजस्वी-करण अक्सर साझा करते हैं एक दूसरे की तस्वीरें
आपको बता दें कि करण और तेजस्वी अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। 
 

Naga Chaitanya: तलाक के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा पर लुटाया प्यार, अभिनेत्री को बुलाया प्यारा इंसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें