फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundra: करण कुंद्रा ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, एक्टर की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 13 May 2022 06:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
बिग बॉस 15 के बाद से एक्टर करण कुंद्रा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इस शो के बाद वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में भी जेलर बने नजर आए थे। इस शो में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। लॉकअप के फिनाले के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए थे। दोनों की मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच शादी से पहले उन्होंने एक नया घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस आलीशान फ्लैट की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

2 of 4
करण कुंद्रा - फोटो : insta
इतनी है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह अपार्टमेंट सी-फेसिंग है। साथ ही नए घर में एक निजी लिफ्ट और एक स्विमिंग पूल भी है। रिपोर्ट में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से ऊपर बताई गई है।
विज्ञापन

3 of 4
लॉक अप शो में जेलर करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी है नेट वर्थ
करण कुंद्रा विज्ञापनों, टीवी सीरियल, फिल्मों और रियलिटी शो से मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अकुल संपत्ति लगभग लगभग 30 - 37 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रोडीज में बतौर जज से लेकर लॉकअप के जेलर तक के सफर पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह एक जज से एक प्रतियोगी और फिर जेलर तक का सफर एक ट्रांजिशन की तरह था। मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से एक प्रतियोगी बनना चाहूंगा। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं इस शो के लिए पर्दे के पीछे था। जब मैं एक प्रतियोगी था तब मुझे एहसास नहीं था कि पर्दे की पीछे रहने वाले लोग कितनी मेहनत करते हैं। एक एपिसोड को शूट कर टेलीकास्ट करना एक यात्रा की तरह होती है। अब जब मैंने यह सब देख लिया है तब मुझे लगता है कि मैं पर्दे के पीछे बेहतर हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें