फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन पर दिन खराब हो रही कपिल शर्मा की दिमागी हालत, अली ने घर जाकर जो देखा वो चौंकाने वाला था

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा की दिमागी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है । खबरों की मानें तो डिप्रेशन की इस हालत में उन्हें हर दिन 23 गोलियां खानी पड़ रही हैं । हाल ही में अली असगर ने कपिल की हालत के बारे में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है ।
विज्ञापन

2 of 5
kapil ali asgar
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अली ने कहा, 'कुछ दिन पहले वो कपिल से मिलने गए थे । बेहद डिप्रेसिंग हालत में वो अपने ऑफिस में बैठे हुए थे । वो एक बच्चे की तरह कुछ कहना चाहते थे लेकिन कह नहीं पा रहे थे । इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और क्रिएटिव मैनेजर प्रीति सिमोस का नाम हाथ पर लिख रखा था ।'
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा
आखिर कपिल क्या चाहते हैं । एक ओर तो उन्होंने प्रीति पर केस किया है । वहीं दूसरी ओर उनका नाम हाथों पर लिखकर घूम रहे हैं। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि कपिल फिर से प्रीति सिमोस के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी को यह आइडिया पसंद नहीं आया था ।

4 of 5
Preeti Simoes
ऐसा लग रहा है कि कपिल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड के बीच फंस गए हैं । कुछ दिन पहले गिन्नी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'वो डिप्रेशन में है और मुझे नहीं पता कि क्यों । उनके दोस्त और गर्लफ्रेंड कैसे उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं । जब हम रिलेशनशिप में थे तो सबकुछ ठीक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Preeti Simoes
'जब हम अलग हुए तब से ये सब शुरू हआ । जी हां, हम रिलेशन में थे लेकिन कपिल अपने हिसाब से इस रिश्ते को नाम दे देते थे । कभी दोस्त, कभी क्रिएटिव डायरेक्टर और कभी मैनेजर । मैं उस शख्स के साथ 8 साल से थी । आज वो वैसा नहीं रहा जिसे मैं जानती हूं । वो बदल गया है ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें