फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' को बधाई देते समय सुनील ग्रोवर के लिए गलत लिख गए कपिल, कॉमेडियन ने दिया प्यारा रिप्लाई

Thu, 06 Jun 2019 09:02 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma and salman khan
कॉमेडी की दुनिया के दो बड़े धुरंधर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। साल 2017 में दोनों के रिश्ते बिगड़ने के बाद से दोनों की राह अलग-अलग है, लेकिन दोनों ने अपने बीच के रिश्ते को ऐसे बरकरार रखा हुआ है कि देखने वाला धोखा खा जाए। दरअसल, फिल्म भारत के रिलीज होने से पहले कपिल ने पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर को भी बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
कपिल ने भारत की पूरी टीम को अपने ट्विटर अकाउंट पर शुभकामनाएं दी हैं। इस पर सुनील ग्रोवर ने भी कपिल को धन्यवाद कह 'भाजी' लिखा है। हालांकि बाद में कपिल ने अपना ट्वीट सही कर लिया। बता दें कि फिल्म भारत की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भारत की स्टारकास्ट पहुंची थीं लेकिन यहां सुनील ग्रोवर नजर नहीं आए थे। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल सुनील - फोटो : SOCIAL MEDIA
कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा 'आज विश्वभर में फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है, मेरी तरफ से सलमान भाई, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर पाजी, अली अब्बास जफर और फिल्म की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं, जाइए और फिल्म देखिए।' 



 

4 of 5
कपिल सुनील - फोटो : SOCIAL MEDIA
कपिल और सुनील के बीच अभी भी सबकुछ ठीक चलता नहीं लग रहा है। सुनील फिल्मों में आ रहे हैं तो वहीं, कपिल अपने कॉमेडी शो से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat film - फोटो : social media
बात करें सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत की तो बता दें कि यह आज दुनियाभर में ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, सलमान संग मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें