फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नहीं चमकी कपिल शर्मा की किस्मत, लिया ये बड़ा फैसला

Mon, 04 Dec 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी शो के बाद बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी की तरफ लौटने की तैयारी में हैं। कई विवादों में उलझने के बाद कपिल शर्मा अपने चर्चित टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नई जान डालने की तैयारी में हैं। कपिल अपने शो को एक बार फिर टीवी पर हिट करने की तैयारी में लग गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
एक इंटरव्यू के दौरान जब कपिल से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'अगर मैं कुछ नया नहीं करूंगा तो दर्शक ऊब जाएंगे, इसलिए मैं द कपिल शर्मा शो में बड़ा बदलाव करने का प्लान बना रहा हूं।' साथ ही कपिल फिल्मों में भी नया करते रहने की बात कही है। 
पढ़ें: बाइक से पीछा कर रहे थे फैंस, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' रिलीज हुई है। ये एक पीरियड फिल्म है, जिसमें कपिल ने भोले गांव वाले का किरदार निभाया है। कपिल की इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है। बता दें कि यह कपिल की दूसरी फिल्म है। 
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले कपिल शर्मा 'किस किसको प्यार करूं' फिल्म कर चुके हैं। वहीं जिस टीवी शो से कपिल को इतनी शोहरत मिली वह अभी ऑफएयर चल रहा है। कपिल शर्मा उनका शो छोड़कर जा चुके सुनील ग्रोवर को वापस लाने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे शो फिर से जिंदा हो सके। 
पढ़ें: सच हुआ टाइगर श्रॉफ का बचपन का सपना, अब बदल जाएगी किस्मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें