फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा जल्द कर सकते हैं टीवी पर वापसी, इस तस्वीर से हो गया खुलासा

Fri, 05 Oct 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा टीवी पर वापसी को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं । खबर थी कि वो पहले खुद को फिट करेंगे और फिर नया शो लाएंगे । अब कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्होंने खुद को फिट कर लिया है । उनकी एक तस्वीर सामने आई है ।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
तस्वीर में उनका वजन काफी कम दिख रहा है । बताया जा रहा था कि डिप्रेशन के चलते उनका वजन बढ़ गया था लेकिन अब वो फिट हो गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा
कपिल ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'पंजाब, अमृतसर, जालंधर, कुलचे, मट्ठी, छोले, लस्सी= 5 किलो वजन बढ़ गया है' । वहीं दूसरी फोटो में बताया कि वो पंजाब जा रहे हैं । कपिल इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं ।



 

4 of 5
कपिल शर्मा
इस फिल्म में पंजाबी स्टार गुरप्रीत घुग्गी अहम किरदार में हैं। विक्रम ग्रोवर के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी । इस फिल्म को कपिल शर्मा ने सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है । वजन कम करने के दौरान भी कपिल ने एक फोटो शेयर की थी । 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
कपिल ने अपने फैंस को एक शांत और सुन्दर हट की फोटो पोस्ट कर ये बताया था कि इस जगह के शांत माहौल में वो योग करते हैं । तस्वीर के कैप्शन में कॉमेडियन ने लिखा- अपने दिन को प्रकृति की गोद में योगा करते हुए शुरू करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें