फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, 'विज्ञापन में अक्षय कुमार ने किया था रिप्लेस और..'

Sat, 14 Mar 2020 09:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा अपने शो को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कपिल अपनी दमदार कॉमेडी से न सिर्फ आम जनता का बल्कि सितारों का भी दिल जीत लेते हैं। इस बीच अक्षय कुमार कई बार शो में मजाक मजाक में ही उनकी जिदंगी से जुडे़ बड़े- बड़े खुलासे करते रहते हैं। ऐसा ही एक खुलासा हाल ही में कपिल ने अपने शो में किया।
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल बॉलीवुड स्टार्स अपनी आगामी फिल्मों के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में शिरकत करते रहते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी भी फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पहुंचे। इस दौरान कपिल ने रोहित और अक्षय कुमार के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो का एक छोटा सा क्लिप कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। जिसमें कपिल रोहित शेट्टी से पहले कहते हैं कि 'सर, सिंघम और सिंबा में ऐसा क्या रह गया था जो आपको अक्षय पाजी को लेकर सूर्यवंशी बनानी पड़ गई।' इस सवाल के जवाब में रोहित कहते हैं कि आप फिल्म देख लीजिएगा, आपको जवाब मिल जाएगा।
 

4 of 5
akshay kumar, kapil sharma - फोटो : social media
वहीं कपिल की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती और कपिल कहते हैं कि, 'सर, लोग तो ऐसी बात भी कर रहे हैं कि सिंघम और सिंबा में जो भी पैसा कमाया है वो सब अक्षय पाजी ने सूर्यवंशी के ले लिया है।' इस पर रोहित फिरे शानदार जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'क्यों नहीं यार, ये लोग बहुत मेहनत करते हैं।' रोहित के इस जवाब के बाद ही कपिल ने एक बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल ने आगे कहा, 'हां क्यों नहीं, आठ फिल्म अलग से, और भी मेरे जैसा कोई छोटा मोटा विज्ञापन भी कर रहा होता है तो उसका एडवरटाइजमेंट छीन लेते हैं।' फिर वीडियो में कपिल बताते हैं कि उन्होंने एक विज्ञापन किया था और सोचा था कि अगली बार भी उन्हें ही मौका मिलेगा लेकिन वो मौका अक्षय कुमार को मिल गया। इसके बाद कपिल हंसते हुए कहते हैं कि, 'यमराज वाला टोपा पहनकर कह रहे हैं अपनी पॉलिसी करवाइए। ये सुनते ही सब हंसने लगते हैं और अक्षय भी मुस्कुरा पड़ते हैं।

Baaghi 3 Box Office Collection:धीमी हुई फिल्म की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें