Kapil Sharma and Parineeti Chopra
- फोटो : twitter
दरअसल, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा' के शो में गई थीं। इस शो के दौरान कपिल ने उनकी फिल्म से जुड़े सवाल किए साथ ही प्रियंका और निक के बारे में पूछा। इस दौरान परिणीति ने कपिल शर्मा से पूछा कि आप जब निक से पहली बार मिलेंगे तो कैसे रिएक्ट करेंगे? परिणीति के सवाल पर कपिल ने बड़े ही बिंदास अंदाज में जवाब दिया।