होली के मौके पर सोशल मीडिया भी जैसे रंग में रंग गया हो। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई सेलिब्रिटीज ने होली की शुभकामनाएं दीं। बी-टाउन के कई सेलेब्स ने होली पार्टी की तस्वीर शेयर की। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। इस मौके पर उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की। लेकिन इस तस्वीर पर उनके दोस्त चंदू ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया।