सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर ने एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय किया। सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर के रहने वाले हैं। सुनील के टीवी करियर की शुरुआत शो 'लल्ला चला हीरो बनने' से हुई थी। उनको 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' के किरदार गुत्थी से काफी शोहरत मिली। अब वो टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं।