फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

Thu, 23 Mar 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 7
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुनील ग्रोवर से फ्लाइट में लड़ाई के बाद दोनों को लेकर कई किस्से सामने आ रहे हैं। कपिल अपनी गलती के लिए कई बार सुनील से माफी भी मांग चुके हैं। लेकिन शायद सुनील ने अभी तक उन्हें माफ नहीं किया है। अब सुनील और कपिल के झगड़े की असली वजह जरूर सामने आ गई है।
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

2 of 7
Kapil Sharma Sunil Grover
हिंदुस्तान टाइम्स ने उस समय फ्लाइट में मौजूद एक विटनेस से इस पूरे मामले पर बात की। विटनेस के मुताबिक, कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे। पूरी टीम एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे। कपिल ने फ्लाइट में व्हिस्की की पूरी बोतल पी ली थी। 
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

3 of 7
kapil sharma
इसके बाद केबिन क्रू ने पूरी टीम को खाना सर्व कर दिया। कपिल उस समय भी ड्रिंक ही कर रहे थे। इसलिए टीम ने उनके बिना ही खाना शुरू कर दिया। इसी बात से कपिल शर्मा नाराज हो गए। कपिल ने पूरी टीम से कहा, 'जब मैंने अभी तक खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खाने लगे।' कपिल जोर-जोर से चिल्ला रहे थे जिससे मौजूद पैसेंजर्स डिस्टर्ब हो रहे थे।

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

4 of 7
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
विटनेस ने आगे बताया कि कपिल के चिल्लाने से उनके टीम मेंबर सहम गए और आधा खाना खाए बिना ही क्रू मेंबर को प्लेट लौटाने लगे। इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत कराने की कोशिश की। इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकालकर सुनील को दे मारा। इतना ही नहीं कपिल ने सुनील का कॉलर पकड़ा और कई थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

5 of 7
kapil sharma
बीच-बचाव करने आईं कुछ फीमेल क्रू मेंबर्स भी घायल हो गईं। विटनेस का कहना है कि इस दौरान सुनील बिलकुल शांत रहे। उन्होंने कपिल को कुछ भी नहीं बोला। लेकिन कपिल लगातार पंजाबी में गालियां देते जा रहे थे। कपिल अपनी टीम से कह रहे थे, 'मैंने तुम लोगों को बनाया। सबका करियर खत्म कर दूंगा। तुम टीवी वाले खुद को क्या समझते हो। सबको निकाल दूंगा।'
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

6 of 7
नए कॉमेडी शो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा ने किया रोड शो - फोटो : amar ujala
कपिल ने सुनील को भी नहीं छोड़ा। वो उनसे कहने लगे, 'तू मेरा शो छोड़कर गया था, मेरे पास वापस आना पड़ा ना।' बता दें कि 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' के दौरान सुनील ग्रोवर गुत्‍थी का किरदार छोड़कर अपना शो करने चले गए थे। लेकिन टीआरपी ना मिलने की वजह से शो बंद हो गया था। इसके बाद सुनील कपिल शर्मा के शो में वापस लौट आए थे। इसी को लेकर कपिल ने सुनील को ताना मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सच से उठा पर्दाः कपिल ने गटकी थी व्हिस्की की पूरी बोतल, फ्लाइट में सुनील पर फेंका था जूता

7 of 7
कॉमेडियन कपिल शर्मा
हैरानी की बात ये रही कि कपिल जैसे ही मुंबई पहुंचे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से कह दिया कि ये मेरी पत्नी है। उनकी इस हरकत से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने इस मुद्दे को दबाने के लिए ऐसा किया। लेकिन वो ये मामला दबा ना सके। खबर सामने आने के बाद सभी ने कपिल को ही गलत ठहराया।

कपिल के फैंस का कहना है कि उन पर स्टारडम का भूत सवार हो गया है। बता दें कि इस लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर के शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। ये तीनों कई दिनों से शूटिंग पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें