फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के बारे में मीडिया में गलत फैल रही हैं खबरें, स्पोक्स पर्सन ने खोल दी असली सच्चाई

Wed, 18 Apr 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
देशभर में कॉमेडी आइकन बन चुके कपिल शर्मा का करियर सबसे मुश्किल दौर में है। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। कपिल शर्मा की दिमागी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। खबरों की मानें तो डिप्रेशन की इस हालत में उन्हें हर दिन 23 गोलियां खानी पड़ रही हैं। हाल ही में अली असगर ने बताया था कि कपिल शर्मा ने अपने हाथ पर अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति का नाम लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
इस बीच कपिल के स्पोक्सपर्सन ने असली सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा, ‘कपिल शर्मा की तरफ से हम यह बात कहना चाहेंगे कि मीडिया में प्रीति के नाम वाली जो खबरें चल रही हैं तो सरासर गलत हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma
कपिल के स्पोक्सपर्सन ने बताया, 'हम लोगों ने अली असगर के बयान के बारे में सुना तो हम भी दंग रह गए। कपिल ने हमेशा अली असगर को अपने अच्छे दोस्तों में जगह दी है, हमें उनसे यह उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा काम करेंगे। कपिल शर्मा इस समय अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ घूमने निकले हुए हैं।'
 

4 of 5
Kapil Sharma
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कपिल डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। कुछ एक्टर्स उनके सपोर्ट में उतर आए और उनकी खराब मनोदशा की दुहाई दी। उनके सभी दोस्त जैसे भारती सिंह, उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा सभी ने कपिल को टाइम देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma
आपको बता दें कि विवादित ट्वीट्स और फिर कथित तौर पर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच का फोन कॉल वायरल होने के बाद से ही कपिल कॉन्ट्रोवर्सी में बने हुए हैं। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के एडिटर और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और नीति सिमोस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें