फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े के बाद सुसाइड करना चाहते थे कपिल, किया बड़ा खुलासा

Wed, 25 Oct 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिरंगी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहली बार अपने दोस्त और सहकर्मी सुनील ग्रोवर के बारे में बोलते नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान सुनील ग्रोवर, चंदन और दूसरे साथियों के साथ हुए अपने झगड़े पर खुल कर बातें की। वैसे तो कपिल की बात सुन कर लग रहा था कि इसकी पूरी तैयारी करके आए थे। मीडिया द्वारा पूछे गए सिर्फ एक सवाल के जवाब में कपिल ने सारे राज खोल कर रख दिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि दोनों में हुए इस झगड़े की बात को करीब 8 महीने हो चुके हैं लेकिन कपिल शर्मा ने कभी भी इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोला है। मंगलवार को जब उनकी फिल्म फिरंगी का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो इस मौके पर कपिल ने पूरे आधे घंटे तक सुनील ग्रोवर के साथ हुए अपने झगड़े के बारे में विस्तार में बात की। कपिल शर्मा ने कहा कि वो खुद इस पूरे मामले में बात करना चाहते थे। सच तो यह है कि जो भी हुआ वह कम था लेकिन मीडिया में इसे खूब बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया और बताया गया।

उन्होंने बताया कि दरअसल जब वो लोग ऑस्ट्रेलिया में शो करके लौट रहे थे, उस दिन कपिल बहुत ज्यादा परेशान थे। उन्होंने कहा कि वो भगवान नहीं हैं, तो उनसे भी गलतियां होती हैं और हुई भी हैं। वैसे भी पंजाबी लोग कुछ ज्यादा ही गुस्सा करते हैं। वो उस दिन कुछ ज्यादा ही नेगेटिव हो गए थे। सुनील से झगड़े के बाद लोगों के उन पर लग रहे आरोप से वो डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने सुसाइड करने के बारे में भी सोचा था।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा कि सच तो यह भी है कि वो बहुत सालों से सुनील ग्रोवर के साथ काम कर रहे हैं। उस दिन उनका झगड़ा सुनील के साथ तो हुआ भी नहीं था। वो सुनील को बहुत प्यार करते हैं। सुनील बहुत ही अच्छे इंसान और आर्टिस्ट हैं। वो सुनील के काम का कायल रहे हैं। कपिल ने बताया कि उस दिन ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त वो बहुत परेशान और दुखी थे क्योंकि उसी दौरान उनकी फिल्म 'फिरंगी' के एक क्रू मेंबर का निधन हो गया था।

साथ ही 'फिरंगी' की शूटिंग पंजाब में लगातार पड़ रही धुंध की वजह से डिले भी हो रही थी। इसी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया का शो कैंसिल करना चाहते थे। 

4 of 6
उन्होंने शो आयोजित करने वालों को कहा भी कि वो लोग सारे पैसे लौटा देंगे और थोड़े पैसे ज्यादा भी देंगे ताकि उन लोगों का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि शो की सभी टिकटें ऑनलाइन बिक चुकीं हैं, अब कुछ नहीं हो सकता। फिर कपिल शर्मा और उनकी टीम ने मन न होते हुए भी शो किया। कपिल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में जब शो शुरू होने वाला था तब उनके दो दोस्त कम आर्टिस्ट आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस झगड़े में एक तो उनका दोस्त चंदन था और दूसरी एक लड़की थी। शो शुरू होने वाला था और पूरा शो उनके नाम से था 'द कपिल शर्मा शो' तो उन्हें और भी चिंता हो रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। ऐसे में इनका झगड़ा देखकर कपिल को परेशानी हुई। झगड़ा करने वाली लड़की रोती हुई कपिल के पास आई तो उनका गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने चंदन को खूब डांटा और उन्हें मारा भी, बदले में चंदन ने भी कपिल दो-चार थप्पड़ लगा दिए। कपिल ने हंसते हुए कहा कि अब चन्दन और उस लड़की का झगड़ा नीचे दब गया और उनका झगड़ा दुनिया के सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंदन को हक से डांटने की वजह थी कि वह उनके बचपन का दोस्त है लेकिन कोई भी इस बात को समझ नहीं पया। वो चाहते थे कि शो सही से हो जाए लेकिन लोगों ने सिर्फ झगड़े को ही देखा। इसके बाद शो खत्म होने के बाद चंदन बैग उठाकर चला गया। 5 दिन बाद जब वो लोग वापस जा रहे थे तो इसी मामले को लेकर सुनील के साथ कपिल की बहस हो गई। कपिल ने कहा कि वो सुनील ग्रोवर की जगह होते तो एक बार जरूर पूछते कि हुआ क्या भाई जो कि उसने नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें