फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के नए शो का प्रोमो लांच तो श्रीसंथ ने किया नया खुलासा, ये हैं इस हफ्ते की टीवी की 5 खबरें

Wed, 28 Nov 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil and naagin 3 - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kapil sharma - फोटो : File Photo
'द कपिल शर्मा शो' सीजन-2 का प्रोमो हुआ लांच
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों को हंसाने आ रहे हैं। कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल के 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 का प्रोमो सामने आ गया है। इससे पहले कपिल का शो फैमिली टाइम बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। कपिल शर्मा के शो के दूसरे सीजन का प्रोमो सोनी चैनल वालों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'पूरे इंडिया को एक साथ हंसाने आ रहा है द कपिल शर्मा शो 2।
विज्ञापन

3 of 6
Srishty Rode - फोटो : File Photo
'बिग बॉस' से बेघर होते ही सृष्टि ने खोली रोहित से रिश्ते की पोल
'बिग बॉस' सीजन 12 से इस हफ्ते सृष्टि रोडे आउट हो चुकी हैं। सृष्टि को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इस हफ्ते वह घर से बेघर हो जाएंगी। यहां तक कि जब सलमान खान ने शो के दौरान उनका नाम लिया तो वह बहुत सरप्राइज भी दिखीं। घर से बेघर होते ही सृष्टि ने सभी घरवालों की पोल खोल दी है। इसके साथ ही कई खुलासे भी किए हैं। सृष्टि से उनके और रोहित के रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'हम दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। मुझे यह नहीं पता कि मेरे पीठ पीछे क्या बातें की जाती हैं।'

4 of 6
Sreesanth - फोटो : twitter
श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग से जुड़ा किया नया खुलासा
'बिग बॉस-12' इस वक्त अपने रोचक पड़व पर है। शो का लगभग 1 तिहाई हिस्सा खत्म हो चुका है। ऐसे में 'बिग बॉस-12' में मौजूद कंटेस्टेंट हर दिन नए नए खुलासे कर शो में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। हाल ही में श्रीसंथ ने एक टास्क के दौरान सुरभि राणा के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में थप्पड़ कांड का खुलासा किया था। अब शो में श्रीसंथ ने एक नया और बड़ा खुलासा किया है जो सीधे तौर पर मैच फिक्सिंग वाले वाकिये से जुड़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
naagin 3 - फोटो : File Photo
टीआरपी में 'नागिन 3' ने फिर मारी बाजी
टीआरपी की रेस में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। इस लिस्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीआरपी में काफी गिरावट आई है तो वहीं एकता कपूर के सीरियल को काफी फायदा हुआ है। बार्क रिपोर्ट के अनुसार हमेशा की तरह इस बार भी 'नागिन 3' सीरियल पहले नंबर पर काबिज है। दूसरे नंबर पर 'कुडंली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' जगह बनाने में बनाने में कामयाब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ajay devgn, kajol - फोटो : Koffee with Karan
काजोल के शौक से परेशान हुए अजय देवगन 
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचकर अजय देवगन ने सालों पुरानी दुश्मनी को आखिरकार खत्म कर लिया। शो में अजय देवगन एक्ट्रेस और पत्नी काजोल के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के दो वीडियो सामने आए हैं जो कि काफी मजेदार हैं। वीडियो में अजय देवगन बताते हैं कि 'काजोल को तस्वीरें क्लिक करवाना बेहद पसंद है। इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन एक तस्वीर लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे बर्बाद किए जाते हैं क्योंकि उस तस्वीर को पोस्ट करना है। पहले ये सब कभी नहीं करती थी लेकिन अब बुढ़ापे में...' अजय देवगन की बात सुनकर करण जौहर हैरान रह जाते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें