फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले कपिल शर्मा की लगी लॉटरी, सुनील ग्रोवर ने दिया सबसे बड़ा तोहफा

Thu, 09 Nov 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखने को बेताब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। आखिरकार कपिल ने सुनील को मना लिया है और अगले शो में दोनों साथ नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने ये खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
झगड़े के बाद कपिल ने कई बार सुनील और मीडिया के सामने माफी मांगी थी। वहीं सुनील ने भी कपिल के साथ काम करने से साफ मना कर दिया है। लेकिन कपिल ने मिड डे से बात करते हुए क‌हा कि जब सुनील कनाडा से लौट आएंगे तो वो उनसे अपने अगले शो के बारे में बात करेंगे।

पढ़ें- राजघरानों के विरोध के बाद आया भंसाली का बड़ा बयान, अब रिलीज होकर रहेगी 'पद्मावती'
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा
कपिल ने कहा, 'सुनील और मैं काफी समय से नहीं मिले हैं। लेकिन हमारी मैसेज पर बात होती रहती है। जब वो कनाडा से लौट आएगा तो हम जरूर एक नया शो प्लान करेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों फिर से साथ नजर आएंगे।'

पढ़ें- शराब के नशे में दीपिका ने रणवीर के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले शर्म से पानी-पानी

4 of 6
कपिल शर्मा
कपिल आगे कहते हैं, 'बाकी की कास्ट भी साथ काम करने के लिए‌ तैयार है। इतना ही नहीं कपिल ने अपने और सुनील के बीच आई खटस के बारे में कहा कि जब वो शो छोड़ रहा था तो मैंने उसे रोकने की बहुत कोशिश की थी।
विज्ञापन

5 of 6
मशहूर कॉमेडियन क​पिल शर्मा
कपिल ने कहा, 'मुझे दुख था कि हमारी लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोस्ती तक टूट गई। मैंने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन गलतफहमी बढ़ती चली गई।' अब कपिल सुनील के साथ शो करके सभी अफवाहों पर विराम लगाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma
कपिल ने अपने शो बंद होने के बारे में बताया, 'शो मेरे और चैनल की आपसी सहमति से बंद हुआ है। मुझे थोड़े समय के लिए ब्रेक की जरूरत थी। इसलिए हमने ये फैसला लिया।' अब कपिल फिर से शो लाने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ सुनील भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें