लंबे ब्रेक के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कपिल ने अपने नए शो का प्रोमो रिलीज किया था। जिसमें वह ऑटो पर बैठे नजर आए थे। वहीं नया शो मिलते ही कपिल पर पैसों की बरसात भी हो गई है। आइए आपको बताते हैं उनके शो से जुड़ी 5 बड़ी बातें-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा ने इस बार ऑटो छोड़कर अपने लिए लग्जरी सवारी की तैयारी कर ली है। हाल ही में उन्होंने एक नई वैनिटी वैन बनवाई है। कपिल ने नई वैनिटी वैन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। कपिल ने इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। दो फिल्म और एक टीवी शो ने ही कपिल को मालामाल बना दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
Kapil Sharma
कॉमेडी का दोगुना तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक बार फिर से तैयार हैं। कुछ दिन पहले कपिल शर्मा के नए शो का टीजर आया था जिसमें वह कभी बस से तो कभी ऑटो से लटकते दिखाई दिए थे। वहीं अब कपिल के इस शो का एक और टीजर रिलीज हो गया है जिसमें कपिल पूरी तरह से कंगाल दिखाई दे रहे हैं। इस कुछ सेकेंड के टीजर से इतना तो अंदाजा हो गया है कि कपिल इस बार मस्ती का डबल डोज लेकर आ रहे हैं।
4 of 6
Kapil Sharma
कपिल के इस शो का नाम 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' होगा। बताया जा रहा है कि 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च 2018 को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर ऑन एयर होगा। कपिल का यह शो शिल्पा शेट्टी के डांस शो 'सुपर डांसर-2' के समय पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा के इस नए शो में कीकू शारदा और करीबी दोस्त चंदन प्रभाकर का आना पक्का है। वैसे खबर है कि कपिल के साथ उसके इस शो में सुनील ग्रोवर को छोड़कर पूरी स्टार कास्ट नजर आएगीा। सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से कपिल के साथ सुनील की कोई बात नहीं होती।
कपिल शर्मा के शो पर 'रेड' पड़ने वाली है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की आने वाली फिल्म की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन गेस्ट के तौर पर आ रहे हैं।