लॉकडाउन की वजह से इन दिनों टेलीविजन और बॉलीवुड के स्टार्स अपने घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। खाली होने की वजह से ये सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा को टेलीविजन का किंग कहा जाता है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स किसी बड़े बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। हाल ही कपिल ने अपने फैंस के साथ #AskKapil का एक सेशन रखा जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।