फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों मनमोहन सिंह से मिले कपिल शर्मा, खुद बताई पूरी सच्चाई

Wed, 06 Feb 2019 08:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क. अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
एक तरफ कपिल शर्मा टेलीविजन पर अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह लगातार बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। अब कपिल शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे थे हालांकि कपिल ने इस मुलाकात की पूरी सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल ने पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। कपिल ने लिखा, 'शुक्रिया आदरणीय डॉ. मनमोहन सिंह जी इतने शानदार स्वागत-सत्कार के लिए और अमृतसर रूट के बारे में दिलों से दिलों तक की बातचीत के लिए. खास तौर से हमारे खाने और कॉलेज के बारे में बातचीत के लिए। इतने शालीन, सीधे और सज्जन राजनेता से मुलाकात करना और मैम का आशीर्वाद प्राप्त करना गौरव की बात थी।'
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma - फोटो : file photo
इस पोस्ट के साथ कपिल शर्मा ने दो तस्वीरों को साझा किया है जिसमें वे डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और कपिल से पूछ रहे हैं कि डॉ. मनमोहन सिंह पर बहुत से जोक बनाए थे, उनसे माफी मांगी या नहीं?
 

4 of 6
MODI KAPIL SHARMA
इससे पहले कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात कर भी एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में कपिल ने लिखा था, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपसे मिलकर अच्छा लगा और देश और फिल्म इंडस्ट्री की प्रगति को लेकर आपसे हमें अच्छे विचार जानने को मिले। मैं यही कहना चाहूंगा कि आपके पास भी बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'जब कपिल शर्मा किसी के ह्यूमर की तारीफ करें तो इससे उस शख्स का खुश होना तय है और मैं इसका अपवाद नहीं हूं। शानदार शब्दों के लिए शुक्रिया कपिल।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kapil Sharma Sania Mirza - फोटो : twitter
बता दें कि हाल में कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से अपने एक ट्वीट के लिए माफी मांगी थी। कपिल ने 2016 में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था। उस समय कपिल शर्मा ने ट्विट के जरिए कहा था कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को पांच लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी। यह हैं आपके अच्छे दिन? इस ट्वीट के बाद जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें