'कपिल शर्मा' के नेतृत्व वाला शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक है। इसके होस्ट कपिल शर्मा समेता कई कलाकर सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं। भारती सिंह सहित, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर समेत शो की पूरी टीम अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करती है। कपिल के शो में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं और लोगों को उनसे रुबरू होने का मौका मिलता है। कॉमेडी के साथ ही यह शो इस वजह से भी दर्शकों को काफी पसंद है। अब इसका नया सीजन फिर से शुरू होने वाला है तो चलिए जानते हैं कि इसकी स्टार कास्ट कितनी फीस चार्ज करते हैं।