फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कपिल ने गुरु रंधावा से पूछ लिया मुंबई पुलिस की रेड पर सवाल, शर्म के मारे लाल हो गया सिंगर का चेहरा

Tue, 02 Feb 2021 09:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरु रंधावा, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज के समय के टीवी जगत के सबसे बड़े हास्य कलाकार हैं। उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' पर अभी तक बहुत सारे दिग्गज कलाकार इंटरव्यू और फिल्म प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। कपिल के शो पर जो भी सितारे आते हैं वो ढेर सारी मस्ती तो करते ही हैं साथ ही उन्हें कपिल के अजीबो-गरीब सवालों का जवाब भी देना पड़ता है। इस हफ्ते कपिल के शो पर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस संजना सांघी दिखाई देंगे। कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो सोनी टीवी ने जारी किया है। इसमें कपिल गुरु से कुछ ऐसा पूछ बैठते हैं कि गुरु का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Guru Randhawa - फोटो : amar ujala, mumbai
कपिल शर्मा गुरु रंधावा से कहते हैं कि, 'मैंने सुना है आजकल आपको गरीबों वाली पार्टी पसंद है क्योंकि बादशाह की पार्टी आपको काफी मंहगी पड़ी थी'। ये सुनने के बाद गुरु कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। गुरु शर्म से अपना चेहरा छिपा लेते हैं और सभी ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
badshah guru randhawa
बता दें कि दिसंबर में मुंबई पुलिस ने गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को एक नाइट क्लब में पार्टी करते पकड़ा था। इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने कोरोना के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने करीब ढाई बजे के आस पास बादशाह के नाइट क्लब में रेड मारी थी। इस पार्टी में बादशाह भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वो पीछे के दरवाजे से निकल गए थे। इस पार्टी में गुरु रंधावा के अलावा सुरेश रैना और सुजैन खान को भी मुंबई पुलिस ने पकड़ा था।

4 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
बात करें कपिल की तो 1 फरवरी को ही उनके बेटे का जन्म हुआ है। कपिल के पिता बनने के बाद से सेलेब्स और फैंस उन्हे ढेरो बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपिल ने ट्वीट के जरिए बताया था कि 'द कपिल शर्मा शो' को कुछ वक्त के लिए बंद किया जा रहा है। इसकी वजह ये है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली हैं और वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
'द कपिल शर्मा शो' को फरवरी में ऑफ एयर किया जा रहा है। कपिल के अलावा इस शो को बंद करने के और भी कारण सामनें आए हैं। एक बड़ा कारण है इस शो में लाइव ऑडियंस का ना आ पाना। वहीं दूसरी वजह ये है कि कोरोना के चलते पर्दे पर फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही हैं जिसके कारण सेलेब्स अपनी फिल्म प्रमोट करने शो पर नहीं जा रहे। ऐसे में मेकर्स ने शो पर कुछ वक्त की रोक लगाना ही सही समझा है। खबर है कि हालात सामान्य होने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें