कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी पत्नी से मिलिए, इसे मैं दीपिका से ज्यादा प्यार करता हूं।' इसके बाद गिन्नी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'इंगेज्ड विद कपिल शर्मा।'
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के ऐन बाद कपिल शर्मा ने क्यों शेयर की गिन्नी की फोटो, जानें वजह
2 of 6
कपिल
कपिल शर्मा ने अचानक गिन्नी की फोटो क्यों शेयर की। इसकी एक बड़ी वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपिल शर्मा ने सोचे-समझे प्लान के तहत ऐसा किया। हाल ही में कपिल की सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के ऐन बाद कपिल शर्मा ने क्यों शेयर की गिन्नी की फोटो, जानें वजह
3 of 6
कपिल
कपिल को डर था कि ये खबर सामने आने के बाद उनकी जमकर किरकिरी होगी। यही वजह है कि जैसे ही कपिल मुंबई पहुंचे उन्होंने सबसे पहले गिन्नी के साथ अपनी फोटो शेयर कर दी। सोशल मीडिया की आड़ में वो मारपीट की इस कहानी को छिपाना चाहते थे।
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के ऐन बाद कपिल शर्मा ने क्यों शेयर की गिन्नी की फोटो, जानें वजह
4 of 6
कपिल
बता दें कि कपिल ने फ्लाइट में अपने को-स्टार सुनील ग्रोवर से जमकर लड़ाई की। झगड़ा किस बात पर हुआ ये किसी को नहीं पता। लेकिन फ्लाइट में मौजूद लोगों का कहना है कि कपिल का मूड पहले से ही खराब था और वो ड्रिंक किए हुए थे।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के ऐन बाद कपिल शर्मा ने क्यों शेयर की गिन्नी की फोटो, जानें वजह
5 of 6
कपिल
जब झगड़े की बात सामने आई तो कपिल शर्मा ने फेसबुक पर सफाई देते हुए कहा, 'पांच साल में पहली बार उस पर चिल्लाया, इतना तो चलता है भाई।' वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कपिल को इस बात का जवाब दिया। यूजर्स ने कहा कि सुनील ग्रोवर ही उनके शो की जान हैं।
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के ऐन बाद कपिल शर्मा ने क्यों शेयर की गिन्नी की फोटो, जानें वजह
6 of 6
कपिल
सुनील के कुछ फैंस ने उनके बिना कपिल का शो कुछ भी नहीं है। एक बार सुनील ग्रोवर शो छोड़कर गए थे और शो की टीआरपी तेजी से नीचे गिरने लगी है। साथ ही कपिल से ये भी कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।