कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस की कमाई टीवी कलाकारों से कहीं ज्यादा होती है। लेकिन कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस दावे को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में कई हीरो-हीरोइन को पीछे छोड़ दिया है। अगर आप कपिल शर्मा की कमाई जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
आलिया, श्रद्घा और परिणिती से कहीं ज्यादा कमाते हैं कपिल शर्मा, कमाई जान चौंक जाएंगे
2 of 5
कपिल शर्मा टीवी जगत का सबसे चर्चित चेहरा है। उनके द कपिल शर्मा शो की टीआरपी आसमान छू रही है। कपिल को इस शो के लिए मोटी रकम दी जा रही है। ये कमाई बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा है। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो साल में एक या दो ही फिल्म करती हैं।
विज्ञापन
आलिया, श्रद्घा और परिणिती से कहीं ज्यादा कमाते हैं कपिल शर्मा, कमाई जान चौंक जाएंगे
3 of 5
ट्रेंड एनालिस्ट की मानें तो आलिया भट्ट को एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए, श्रद्धा कपूर को 3-4 करोड़ रुपए और परिणीति चोपड़ा को 2-3 करोड़ रुपए मिलते हैं। यहां तक कि आदित्य राय कपूर और टाइगर श्रॉफ को भी एक फिल्म के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही मिलते हैं। वहीं कपिल इन सबसे से ज्यादा कमाते हैं।
आलिया, श्रद्घा और परिणिती से कहीं ज्यादा कमाते हैं कपिल शर्मा, कमाई जान चौंक जाएंगे
4 of 5
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा को अपने शो के लिए 60 से 80 लाख रुपए प्रति दिन मिलते हैं। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इस हिसाब से कपिल की हर महीने की कमाई करीब 25 करोड़ रुपए है।
आलिया, श्रद्घा और परिणिती से कहीं ज्यादा कमाते हैं कपिल शर्मा, कमाई जान चौंक जाएंगे
5 of 5
साल में सिर्फ एक फिल्म करने वाले कई बड़े हीरोज को भी इतनी फीस नहीं मिलती है। साल 2014-15 से कपिल शर्मा लगातार तरक्की कर रहे हैं और उनकी फीस बढ़ती जा रही है। इधर कपिल के शो की टीआरपी भी बढ़ रही है। मोटी फीस के मामले में कपिल शर्मा के बाद टीवी जगत में सुनील ग्रोवर का नंबर आता है।