फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा- 'ठीक नहीं है दिमागी हालत कभी भी कर सकते हैं सुसाइड'

Sun, 08 Apr 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की नई पारी भले ही शुरू हो गई हो लेकिन आए दिन आ रही खबरों से ऐसा लगता है कि उनके सितारे गर्दिश में हैं। पहले शो को मिल रही तीखी प्रतिक्रिया और अब उन पर भद्दी गालियां देने का आरोप। हाल ही में कपिल ने अपनी दो एक्स मैनेजर और एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं अब इस मामले पर कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी पूर्व मैनेजर प्रीति सिमोस ने कपिल के इस बर्ताव पर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Preeti Simoes
प्रीति सिमोस पर कपिल ने 25 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। जिस बात की जानकारी कपिल ने लगातार ट्वीट करके दी थी। वहीं अब इस मामले पर प्रीति सिमोस ने इंटरव्यू के दौरान अहम बातें बताई हैं। प्रीति ने कहा - 'कपिल इंटेलिजेंट हैं। हो सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी या फिर उनके किसी दोस्त ने फोन का इस्तेमाल किया हो। जिस कपिल को मैं जानती हूं वो ऐसा काम नहीं कर सकते।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
प्रीति ने आगे कहा - 'गिन्नी एक साल से कपिल के साथ हैं और अगर ऐसा कर रही हैं तो मुझे दोनों के लिए अफसोस है। गिन्नी नहीं जानती की कपिल को कैसे हैंडल करना है।' इसके साथ ही प्रीति ने कपिल शर्मा की मानसिक स्थिति पर भी चिंता जाहिर की है। 'अगर इन सबके पीछे कपिल ही हैं तो मुझे उनकी दिमागी हालत को लेकर चिंता है। मैंने उनसे इस दौरान कई बार बात की। मैसेज किए, मुलाकात की और अहसास हुआ कि कपिल जैसे एक साल पहले थे अब वैसे नहीं हैं।' 

4 of 5
Preeti Simoes
प्रीति ने कहा - 'यह सिजोफ्रेनिया भी हो सकता है। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। वह काफी बदल गए हैं। जब भी बात करतें हैं तो विषय बदल देते हैं।' आपको बता दें, कपिल ने एक पत्रकार और अपनी दो एक्स मैनेजर पर FIR दर्ज करवाई है।कपिल का आरोप है कि पत्रकार विक्की लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपये मांगे थे और रुपये न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी। कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीती और प्रीति पर भी 25 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
जिस पत्रकार के खिलाफ कपिल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है वो भी सामने आ चुके हैं। पत्रकार विक्की लालवानी ने कपिल पर भद्दी गालियां देने, फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। लालवानी का आरोप है कि कपिल शर्मा अपने खिलाफ आ रही खबरों से अपसेट थे। मैं तो अपना काम कर रहा था। कपिल ने मुझे फोन कर गलत भाषा का प्रयोग किया और मेरी बेटी के बारे में अपशब्द कहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें