फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो से सिद्धू को निकालने की खबरों पर बोले कपिल-ये छोटी-छोटी चीजें हैं, बैन जरूरी नहीं

Tue, 19 Feb 2019 10:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : social media
पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान बयान तूल पकड़ चुका है। खबर है कि अपने इस बयान के चलते सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से हटा दिया गया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने सिद्धू को शो हटाने के बारे में सवाल किया तो कपिल उनकी तरफदारी करते दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया चैनल से बातचीत में कपिल ने कहा- 'मुझे लगता है कि कोई ठोस हल निकलना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें होती हैं न कि उसको बैन कर दो, सिद्धूजी को शो से निकाल दो। आप मुझे बोलो कि अगर सिद्धूजी को निकालने से इस मसले का हल हो जाता है तो सिद्धूजी खुद इतने समझदार हैं कि खुद ही चले जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma - फोटो : file photo
'लोगों को गुमराह किया जाता है। हैशटैग चला दिया जाता है । मुझे लगता है कि मुद्दे की बात करो, यदि वाकई समस्या है तो उस पर फोकस करो। आप यूथ का ध्यान डायवर्ट कर रहे हैं कि ताकि हम असली मुद्दे से भटक जाएं।' 

4 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की बात पर कपिल बोले- 'हम इन सब चीजों में सरकार के साथ हैं, लेकिन फिर भी एक स्थायी समाधान की जरूरत है। पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया, उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए, इसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान मसले का हल बातचीत से ही हो सकता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Archana Puran Singh - फोटो : twitter
इसके बाद खबर आई की सिद्धू को 'द कपिल शर्मा' हटाकर अर्चना पूरन सिंह को शो में लाया गया है। हालांकि खुद अर्चना पूरन सिंह ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ 2 ऐपिसोड के लिए सिद्धू की जगह शूटिंग की थी। खुद सिद्धू भी इस बात को कह चुके हैं कि उन्हें शो से हटाने की कोई बात चैनल की तरफ से नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें