फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया शो शुरू होते ही कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी को दिखाए तेवर, दो घंटे कराया इंतजार, फिर...

Wed, 28 Mar 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Family Time With Kapil Sharma
फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी कपिल शर्मा के भाव बढ़े हुए हैं। 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' से कमबैक करने वाले कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी को दो घंटे इंतजार कराने के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी। एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी के इस गेम शो में आने वाली थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा को दोपहर दो बजे सेट पर हाजिर होना था। मगर वह शाम 7:30 बजे तक भी काम पर ना आए। रानी मुखर्जी को छह बजे 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' के सेट पर आना था। शूट के लिए एक्ट्रेस यश राज स्टूडियो से 15 मिनट के अंदर निकलने ही वाली थीं कि उनकी टीम से अपील की गई कि वह 8 बजे शूटिंग के लिए आएं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
खबर है कि रानी मुखर्जी ने दो घंटे इंतजार भी किया, मगर उनकी टीम के पास फिर कॉल आया कि कपिल शर्मा ने शूटिंग कैंसिल कर दी है इसलिए अब वह सेट पर ना आएं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा के गैर-पेशेवर बर्ताव की वजह से फिल्म स्टार्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। कपिल शर्मा ने अपने पहले दो शोज की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, परेश रावल और अजय देवगन समेत कई एक्टर्स को इंतजार करवाया है। 

4 of 5
kapil sharma
हाल ही में खबर आई थी कि कपिल शर्मा ने फिल्म 'बागी-2' के लीड एक्टर्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ भी 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' की शूटिंग कैंसिल कर दी। सोनी टीवी की ओर से दलील दी गई कि तकनीकी कारणों से उस दिन शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। पर कपिल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि टाइगर श्रॉफ के साथ कोई शूटिंग शेड्यूल थी ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : twitter
लोगों को कपिल के शो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन शो को मिल रही  प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लगता है जैसे इस बार कपिल अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रहे। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस शो को बोरिंग और बकवास बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें