सुनील ग्रोवर से लड़ाई करके कपिल शर्मा ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर करके भी वो इस मामले को दबा नहीं पाए। अब आलम ये है कि एक-एक करके शो के टीम मेंबर कपिल का साथ छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शो पर आने से किया मना, कपिल शर्मा को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
2 of 5
रिंकू देवी के किरदार में सुनील ग्रोवर
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा शूटिंग पर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो कोई सेलेब्रिटी भी कपिल के शो पर आने को तैयार नहीं है। अब कपिल बिना सेलेब्रिटी और टीम के शो की शूटिंग कैसे करते।
विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शो पर आने से किया मना, कपिल शर्मा को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
उनके साथ सिर्फ कीकू शारदा हैं। सेलेब्रिटी और टीम के ना आने पर कपिल ने बुधवार की शूटिंग कैंसिल कर दी। खबरों की मानें तो एक शो के लिए कॉमेडियन एहसान कुरेशी, सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव आएंगे। लेकिन अभी तक इनके आने की खबर पुख्ता नहीं हो पाई है।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शो पर आने से किया मना, कपिल शर्मा को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
4 of 5
kapil sharma
बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि चंदन प्रभाकर और सुनील ग्रोवर के शूटिंग पर ना आने के चलते कपिल एक्टर मनोज बाजपेयी के सामने रो पड़े थे। अब तो सेलेब्रिटी भी उनके शो पर नहीं आना चाहते। बुधवार की शूटिंग पर आने के लिए कोई भी सेलेब्रिटी तैयार नहीं हुआ।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शो पर आने से किया मना, कपिल शर्मा को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
5 of 5
kapil sharma
इससे पहले जब फिल्म 'नाम शबाना' की टीम के साथ शूटिंग हुई थी तो भी ये चारों वहां नहीं पहुंचे थे और लोग उनका इंतजार करते रह गए थे। बता दें कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पीकर सुनील ग्रोवर को जूते से मारा था। साथ ही उनकी खूब बेइज्जती भी की थी।