फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह को लेकर यूजर कर रहा था कपिल शर्मा को ट्रोल, कॉमेडियन ने किया बॉडी शेमिंग कमेंट

Thu, 26 Nov 2020 09:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की कार्रवाई तेजी पर है। पिछले दिनों एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर से गांजा बरामद किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारती को ट्रोल किया जाने लगा। यही नहीं भारती के साथ दूसरे तमाम कॉमेडियंस को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच एक यूजर ने कपिल शर्मा को भी ट्रोल करने की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा यूजर को जवाब दिए बिना नहीं रह पाए। मंगलवार को एक यूजर ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‘भारती का क्या हुआ, जब तक पकड़ी नहीं गई थी तब तक ड्रग्स नहीं लेती थी। वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े ना जाओ।‘
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
पर्दे पर कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं लेकिन यहां वे बॉडी शेमिंग कमेंट कर बैठे। उन्होंने देर रात 2.13 बजे ये ट्वीट किया। जहां कुछ लोग कपिल शर्मा के इस जवाब के मजे लेते दिखे तो वहीं कई ने बॉडी शेमिंग कमेंट को लेकर निशाना साधा। थोड़ी देर बाद कपिल ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया। कपिल ने यूजर पर कमेंट लिखा- ‘पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा मोटे।‘

4 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को जमानत
ड्रग्स केस में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के नाम ने सभी को चौंका दिया। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी और 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। फिलहाल ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!
कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं जिसमें वह प्रेग्नेंट दिखीं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। बता दें कि 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया। जल्द ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें